जे.एस.जी म.प्र. रीजन की अवार्ड सेरेमनी आज

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन की आनन्दम अवार्ड सेरेमनी अतिथि गार्डन मे होने जा रही हैं, जे एस जी म.प्र. रीजन के चेयरमैन प्रितेश गादिया, सचिव मुकेश धोका, अवार्ड कमिटी चेयरमैन सौरभ छाजेड ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कश्यप व पूर्व गृह श्री हिम्मत कोठारी व समारोह के गौरव जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के आई डी अभिषेक सेठिया, अभय सेठीया, हेमंत जैन, मनीष कोठारी, एच.एल.मेहता रहेंगे। जे एस जी म.प्र. रीजन के 9 झोन के 66 ग्रुप 17 संगिनी के पदाधिकारीयों आदि कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे जे एस जी म.प्र. रीजन के अंतर्गत आने वालें सभी जे एस जी ग्रुप्स अपने कार्यकाल की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर सत्र 2023-25 के धार्मिक कार्य, सेवा कार्य, मनोरंजक कार्यों को देखते हुए हैँ ग्रुप के अध्यक्ष सचिव को अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम की मुख्य कड़ी में जे एस जी रतलाम के इतिहास में जे एस जी अभ्युदय भवन का शिलान्यास सभी अतिथियों द्वारा किया जावेगा कार्यक्रम के आयोजक ग्रुप जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा किया जावेगा युथ अध्यक्ष वैभव रांका सचिव सौरभ मूणत व रीजन के संपादक सौरभ नाहर पी आर ओ अंकीत जैन एवं रीजन टीम आदि उपस्थित रहेंगे। जोन कॉर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी कार्यक्रम संयोजक विनीत पीपाड़ा एवं यूथ की पूरी टीम ने सभी से कार्यक्रम में पधारने का आह्वान किया।

Play sound