- स्वच्छता में लक्ष्मी का वास है व स्वच्छता में ही स्वस्थता है-प्रहलाद पटेल
- जवाहर नगर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण संपन्न


रतलाम । प्रत्येक नागरिक को आसानी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इस हेतु शासन ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कराये जाकर उनका संचालन किया जा रहा है इस क्लीनिक में कोई भी नागरिक सामान्य बीमारी का उपचार करवा सकता है।
उक्त उद्गार केबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने जवाहर नगर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नगर में 25 से 30 हजार की आबादी के मध्य एक संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया गया है अब तक 5 संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया जा चुका है तथा इससे नागरिक स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
उन्होने कहा कि नागरिक छोटी-बड़ी बीमारियों टाले नहीं अपने घर के निकट संजीवनी क्लीनिक में उपस्थित होकर निःषुल्क उपचार लेकर स्वास्थ्य लाभ लें साथ इस क्लीनिक में 17 प्रकार की जांच तत्काल की जायेगी तथा 50 जांचे बाहर भेजी जाकर करवाई जायेगी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां बीमारी नहीं आती साथ ही स्वच्छता में लक्ष्मी का वास होता है इस हेतु नगर के प्रत्येक नागरिका का कर्तव्य है कि वे अपने नगर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।
उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखने हेतु संजीवनी क्लीनिक का निर्माण करवाया गया है, इस क्लीनिक में निःषुल्क उपचार, जांचे तथा 208 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इस क्लीनिक का लाभ लें।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थता के क्षेत्र में षासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है, अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिले इस हेतु संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कर उसका संचालन किया जा रहा है। इस क्लीनिक के माध्यम से नागरिकों को निःषुल्क उपचार तो मिलेगा साथ ही उन्हे आर्थिक बचत भी होगी।
सीएमएचओ डॉ0 एम.एस. सागर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संजीवनी क्लीनिक की जानकारी से उपस्थितों को अवगत कराते बताया कि इस क्लीनिक के माध्यम से नागरिकों को बेहतर से बेहतर सेवा दी जायेगी।
प्रारंभ में केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सोना षर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेष गांधी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त हिमांषु भट्ट, सीएमएचओ डॉ0 एम.एस. सागर, क्षेत्रिय पार्शद षक्तिसिंह राठौर, महापौर परिशद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्शद श्रीमती देवश्रीपुरोहित, श्रीमती देवकन्या मीणा, श्रीमती निषा सोमानी, रणजीत टांक, योगेष पापटवाल के अलावा हेमन्त राहौरी, नन्दकिषोर पवांर, सोमेष पालीवाल, लोकेष जायसवाल, पूर्व महापौर परिशद सदस्य गोविन्द काकानी, पवन सोमानी, पूर्व पार्शद सुषील सिलावट, पार्शद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, विजयसिंह चौहान, मुकेष मीणा, हेमराज वसावा सहित नागरिकों ने फीता काटकर व विधिवत् पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुश्पहार व पुश्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र के रहवासी श्री प्रभाकर राव का टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप जीतने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुवंद गुर्जर, भावना गुर्जर, भरत तंवर, नंदकिशोर गोठवाल, राजेश दुग्गल, अंकित कुशवाहा, तेज सिंह हाड़ा, धर्मवीर गहलोत, पूजा शर्मा, प्रतिभा चौहान, सुनील लोदवाल, हर्ष जाधव, अमन बोयत, जुझार सिंह, मोहित तोमर, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, यतेंद्र जोशी , विशाल जैन, जगदीश भदोरिया, विभव उपाध्याय, मदन सिंह जी, दीपक सोलंकी , पुष्कर व्यास, संदीप मौर्य, अजय शर्मा, प्रभु मेघवाल, प्रियेश छाजेड़, सुनील शर्मा, हेमेंद्र सिंह , डॉक्टर गौरव बोरीवाल, डॉ प्रमोद प्रजापति, डॉ अजहर अली, हीना मकरानी, सरला वर्मा, सचिन वर्मा डॉक्टर राहुल जैन, सुरेश जोशी , भरत लिंबोदीया , सौरभ देवड़ा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष चौरसिया ने किया । अंत में आभार मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव ने माना।