

रतलाम। समाजसेवी काकानी को मोबाइल पर जफर कुरेशी ने हिंदू धर्म की महिला श्रीमती प्रमिला उम्र 55 वर्ष का अंतिम संस्कार करने हेतु संपर्क किया । काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जब जानकारी एकत्रित की तो मालूम पड़ा की श्रीमती प्रमिला पिता स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी कोटा हाल मुकाम देवी सिंह की गली रतलाम जो की पूर्व में अजमेर निवासरत पति के ब्रेन हेमरेज होने के बाद लगभग 25 वर्ष पूर्व दूसरी शादी मैरिज ब्यूरो के माध्यम से रेजीनिल नरोना क्रिश्चियन से कोर्ट मैरिज कर रतलाम में रह रही थी । इससे भी इतनी नहीं पटने के कारण चार-पांच वर्षों से वह अकेली ही देवी सिंह की गली में अपना एकांत जीवन जी रही थी । जबकि पति शेरानीपुरा में कहीं मकान लेकर रह रहा है । प्रमिला ने कुछ वर्ष इंदौर मीडिया में भी काम किया । पति ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्य करते थे । वर्तमान में पति के पास भी कोई रोजगार नहीं भाई की मदद से जीवन चल रहा हैं ।
प्रमिला का कल स्वर्गवास होने पर क्रिश्चियन धर्म के पति ने उसकी अंतिम इच्छा अनुसार हिंदू धर्म विधि से अंतिम संस्कार कैसे करें समस्या को उसने अपने मित्र मुस्लिम समाज के जफर कुरेशी के माध्यम से समाजसेवी काकानी को अवगत कराया । काकानी ने उन्हें दो बत्ती थाने पर एवं परिवार वालों को सूचित करने का सुझाव दिया । परिवार वालों ने आने से मना कर देने के पश्चात दो बत्ती पुलिस थाने के माध्यम से डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर जवाहर नगर शमशान पर विधि विधान से अंतिम संस्कार पति रेजीनिल नरोना, मित्र जफर कुरेशी, शमशान प्रबंधक शैलेंद्र शर्मा व समाजसेवी गोविंद काकानी की उपस्थिति में किया गया। समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, जिला रोगी कल्याण समिति व काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की और से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।