प्रदेश के जैन समुदाय को अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्य उद्देश्य

नई दिल्ली। श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति कुमार (लोढ़ा) जैन ने कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश डाकोलिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षद्वय पारस मोदी व अविनाश चोरडिया की अनुसंशा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अमित रॉय की सहमति से करही जैन बैंक के डायरेक्टर, अभा जैन पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल बागमार(करही) कोअल्पसंख्यक योजना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है । बागमार पिछले बारह वर्षों से कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समाजसेवा करते आ रहे है एवम राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अनेक पदों पर रहकर कार्य किया है । 26 जनवरी 2017 को जैन कॉन्फ्रेंस के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंटू कर्णावट ने जब राष्ट्रीय स्तर पर ब्लड डोनेशन केम्प आयोजित किया था तब बागमार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक ब्लड डोनेशन का रिकार्ड भी दर्ज है ।योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिकुमार जैन ने बागमार को नियुक्ति पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जैनों को अल्पसंख्यक योजनाओं की जानकारी दी जाकर उन्हें अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। अभी जानकारी के अभाव में जैन समुदाय बहुत सी योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे है और अनेक योजनाओं से वंचित है । यदि उन्हें सही जानकारी मिल सके तो उसका लाभ जैन समुदाय को मिल सके । इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर भी मदद देने की बात भी कही । बागमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वरिष्ठों के साथ मिलकर जल्दी ही योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश का दौरा करके समाज जन को अल्पसंख्यक योजनाओं के लिए जागरूक करेंगे और अधिक से अधिक लाभ दिलवाने के पूरा प्रयास करेंगे । बागमार की नियुक्ति पर अभा जैन पत्रकार संघ प्रदेश संदीप डाकोलिया, महासचिव शिरीष सकलेचा, संरक्षक ऋतुराज बुडावनवाला, हिम्मत मेहता,सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर संस्थापक अध्यक्ष संजय पी लोढ़ा आदि ने वागमार को बधाई प्रेषित की है।