रतलाम पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान

रतलाम । आज दिनांक 19.02.2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में निरीक्षक संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल प्रआर. 222 धीरेन्द्र दीक्षित, आर. 1106 मोहन धार्वे, आऱ. 1052 भगत सिह के पी.एम. विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेन्टर रतलाम में ट्राफिक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ व स्टाफ को यातायात नियमो को लेकर समझाईस दी गई व यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरुक किया गया साथ ही सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जागरुकता जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाये, शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, चार पहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट का उपयोग करने आदि यातायात नियमों के पालन करने हेतु समझाईस दी गई।

Play sound