डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ज़ोन सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

रतलाम । डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के रीजन 3 में ज़ोन 2 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ज़ोन सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक दिनांक 27/12/20 को लॉयंस क्लब ग्रेटर के सौजन्य में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम सभा प्रारंभ करने की घोषणा लायन गोपाल जोशी ज़ोन चेयरपर्सन ने की,ध्वज वंदना लायन चंद्रेश राजोरा द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन जगदीश सोनी थे उन्होंने ज़ोन के सभी लॉयंस क्लबों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया लॉयंस क्लब इटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा भावी संगठन है। लॉयंस की पहचान सेवा कार्य से है सभी क्लब समाज में पीड़ित मानवता की सेवा में बहुत सराहनीय कार्य कर रहे है आगे भी जहां समुदाय में आवश्यकता हो वहां हमें सहयोग करते रहना है। लायंस क्लब रतलाम,लायंस क्लब ग्रेटर, लायंस क्लब एक्टिव लायंस क्लब पेटलावद, लायंस क्लब थांदला, लॉयंस क्लब अभिमा,लायनेस क्लब रतलाम ज़ोन 2 के अन्तर्गत आते हैं सभी क्लब अध्यक्ष सचिव, कोषाध्यक्ष ,प्रथम उपाध्यक्ष जी एम टी ,जी एस टी , जी एल टी चेयरपर्सन एवम् अन्य डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन नेउपस्थित रहकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता वृद्धि रहा, जोन में एक नया क्लब लायनेस टू लायन बनने पर जोन चेयपर्सन लायन गोपाल जोशी ने अध्यक्ष सीमा भारद्वाज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लायन संजय गुणावत ने कोविड महामरी में अपने विचार प्रस्तुत किये,लायन संदीप निगम रीजन कोऑर्डिनेटर मालवा ने सदस्यता वृद्धि एवम् सेवा कार्य केसे वर्तमान समय में कर सकते हैं बताया।जी एल टी कोऑर्डिनेटर लायन डॉ सुलोचना शर्मा ने इमेज बिल्डिंग पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
रीजन चेयरपर्सन लायन जगदीश सोनी जी ने अपने उद्बोधन में सभी क्लबों को सेवा कार्य एवम् प्रशासनिक गतिविधियां समय पर करने रीजन के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने पर बधाई दी । जोन चेयपर्सन लायन गोपाल जोशी ने लॉयंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष सचिव ,कोषाध्यक्ष को इंटरनेशनल की पिन लगाकर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर लायन सरोज ओझा लायन विक्रमसिंह सिसोदिया ,लायन नीरज सुरोलिया ,लायन प्रेम पिरोदिया ,लायन कनक मेहता, लायन नीलेश चोरड़िया, लायन रवि मेहता, लायन शरद मूणत, लायन आलोक गांधी एवम् लॉयंस क्लब ग्रेटर के अन्य सदस्य उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन लायन निरिश रूनवाल के द्वारा किया गया।