धार | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह ने जिले के धार, मनावर, बदनावर तथा कुक्षी अनुविभाग क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण के पॉजीटिव केस पाए जाने पर 24 मकानों को ईपीसेंटर घोषित कर क्षेत्र को कन्टेंमेंट एरिया घोषित किया है। जिसमें धार अनुविभाग क्षेत्र के सिल्वर हिल्स कॉलोनी में मकान नंबर 17, सिल्वर हिल्स कॉलोनी में ही मकान नंबर 229, हाथी थान नौगांव में जनगणना मकान नंबर 596, भोज नगर में मकान नंबर 81, गुलमोहर कॉलोनी में मकान नंबर 109, बसंत विहार कॉलोनी में मकान नंबर 34, तिरूपति नगर में मकान नंबर 161, पिपली बाजार में 338, माण्डव रोड धार में जनगणना मकान नंबर 368, जनपद पंचायत धार के गुरूकृपा कॉलोनी सेजवाया में मकान नंबर 112, पटेल नगर घाटाबिल्लौद में मकान नंबर 140, ग्राम पचलाना में मकान नंबर 53 तथा पीथमपुर के ग्राम जामोद में मकान नंबर 97/20 को ईपीसेंटर घोषित किया है। सिल्वर हिल्स कॉलोनी में मकान नंबर 16 से 18 तक, सिल्वर हिल्स कॉलोनी में ही मकान नंबर 228 से 230 तक, हाथी थान नौगांव में जनगणना मकान नंबर 595 से 597 तक, भोज नगर में मकान नंबर 80 से 82 तक, गुलमोहर कॉलोनी में मकान नंबर 108 से 110 तक, बसंत विहार कॉलोनी में मकान नंबर 33 से 35 तक, तिरूपति नगर में मकान नंबर 160 से 162 तक, पिपली बाजार में मकान नंबर 337 से 339 तक, माण्डव रोड धार में जनगणना मकान नंबर 367 से 369 तक, जनपद पंचायत धार के गुरूकृपा कॉलोनी सेजवाया में मकान नंबर 111 से 113 तक, पटेल नगर घाटाबिल्लौद में मकान नंबर 139 से 141 तक, ग्राम पचलाना में मकान नंबर 52 से 54 तक तथा पीथमपुर के ग्राम जामोद में मकान नंबर 96/20 से 98/20 तक के क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया घोषित किया गया है। उधर मनावर अनुविभाग क्षेत्र के जनपद पंचायत मनावर के सीतापुरी के वार्ड नंबर एक में मकान नंबर 153, ग्राम चिराखान के वार्ड नंबर एक में मकान नंबर 18, जनपद पंचायत धरमपुरी के मेन रोड गुलझरा में मकान नंबर 115, कहार धर्मशाला के पास धामनोद के वार्ड नंबर 11 में मकान नंबर 124, प्रकाष नगर धामनोद के वार्ड नंबर 15 में मकान नंबर 472, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महेष्वर रोड धामनोद के वार्ड नंबर 7 में मकान नंबर 316 तथा जनपद पंचायत गंधवानी के पटेलपुीरा घुरसल में कोविड मरीज का मकान को ईपीसेंटर घोषित किया है। जनपद पंचायत मनावर के सीतापुरी के वार्ड नंबर एक में मकान नंबर 152 से 154 तक, ग्राम चिराखान के वार्ड नंबर एक में मकान नंबर 17 से 19 तक, जनपद पंचायत धरमपुरी के मेन रोड गुलझरा में मकान नंबर 114 से 116 तक, कहार धर्मषाला के पास धामनोद के वार्ड नंबर 11 में मकान नंबर 123 से 125 तक, प्रकाश नगर धामनोद के वार्ड नंबर 15 में मकान नंबर 471 से 473 तक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महेश्वर रोड धामनोद के वार्ड नंबर 7 में मकान नंबर 315 से 317 तक तथा जनपद पंचायत गंधवानी के पटेलपुीरा घुरसल में कोविड मरीज का मकान के आसपास का क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया घोषित किया गया है। इधर बदनावर अनुविभाग क्षेत्र के जनपद पंचायत बदनावर के गांधी चैक कडोदकला में मकान नंबर 345, नयापुरा बामनसुता में मकान नंबर 160, तालाब की पाल कोद में कोविड मरीज का मकान तथा कुक्षी अनुविभाग क्षेत्र के सदर बाजार डही के वार्ड नंबर 7 में मकान नंबर 69 को ईपीसेंटर घोषित किया है। जनपद पंचायत बदनावर के गांधी चैक कडोदकला में मकान नंबर 344 से 346 तक, नयापुरा बामनसुता में मकान नंबर 159 से 161 तक, तालाब की पाल कोद में बालाराम के घर से प्रेमबाई के घर तक तथा कुक्षी अनुविभाग क्षेत्र के सदर बाजार डही के वार्ड नंबर 7 में मकान नंबर 68 से 70 तक के क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया घोषित किया गया है।
श्री सिंह ने संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पचायत को निर्देश दिए है कि वे इन कन्टेंमेंट एरिया को सम्पूर्ण सेनेटाईजेशन, आईसीएमआर गाईडलाईन तथा शासन निर्देशानुसार किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र का सेनेटाईजेशन प्रतिदिन दिन में तीन बार किया जावे और साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, कन्टेंमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जावें।