मुक्तिधाम में किया श्रमदान

रतलाम । दिलीप नगर स्थित मुक्तिधाम में जन सहयोग से दिलीप नगर व अर्जुन नगर के रहवासीयो ने मुक्तिधाम में श्रमदान किया तथा स्वच्छता को लेकर हमेशा सफाई रखने का भी संकल्प लिया इसमें नारायण (ठेकेदार) तपस्या,गोपाल राठौड़, सतीश गहलोत, कन्हैयालाल राठौड़, निखिल पांचाल, कैलाश निनामा , विनोद राठौड़, राधेश्याम भरावा ,मनीष राठौड़ ,मुकेश वसुनिया, कन्हैयालाल मोर्य आदि जन उपस्थित रहे! साथ ही नारायण ठेकेदार ने अपील की है जनता से की स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना वार्ड में साफ सफाई रखें और भारत में नंबर वन लाने में नगर निगम का सहयोग करें यह जानकारी नारायण ठेकेदार ने दी।