कांग्रेस ने भारत भूमि को कर्म भूमि बनाया न कि भांग भूमि

जावरा (अभय सुराणा)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस कोचट्टा उद्यान जावरा में आयोजित कर राष्ट्रपिता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष पू महत्मा गांधी जी की प्रतिमा पर समस्त कांग्रेस जन ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत जावरा के पूर्व अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्री माल ने अपने उदबोधन में कहा आजादी के पूर्व एंव पश्चात भारत भूमि कांग्रेस पार्टी की कर्म भूमि रही है न कि भांग भूमि इसमें खास तौर से महत्मा गांधी जी, ए ओ रयूड, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोलाना अब्दुल कलाम आजाद, डा राजेन्द्र प्रसाद जी लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी राजीव गाँधी सोनिया गांधी राहुल गाँधी आदि नेताओं का नाम उल्लेखनीय है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते है पूरे राष्ट्र के लिए सदैव उत्थान के कार्य किये है । उन सभी नेताओं से प्रेरणा लेकर हम कांग्रेस पार्टी के बैनर तले तन,मन से कांग्रेस मे रहते हुए पूरे देश व देश की जनता के लिये बेहतरी का कार्य करें। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुरहमान पठान, प्रेमसुख पाटिदार, सुजानमल कोचट्टा, प्रदीप सिंह सोलंकी, हीरालाल मेहता, मुबारीक हुसैन गुड्डू, मुस्तकीम मंसुरी, अभय सुराणा, जावेद पापुलर, लोकेश विजवा, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकीत ललवानी, अमीर खांन अली जमाल, बाबुलाल निम्बे, विमल पोखरना, गफूर भाई, सलमा डेविड,अन्नपूर्णा पंवार, मान सिंह यादव, अशोक साउन्ड, असलम मेव, मनीष बैरागी, रिजवान भाई, सईद मेव, बब्बन रजा, रमेश यादव, नोशाद भाई, मेहमूद ताती, आसिफ कबाडी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम संचालन पुर्व नगर पालिक चेयरमैन सुशील कोचट्टा ने किया आभार अबरार पठान ने प्रकट किया । उक्त जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल प्रदेश सचिव जावेद पापुलर ने दी।