


रतलाम । परम पूज्य आचार्य देव विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म. सा. आदि ठाणा 3 जोकि अपने विहार कार्यक्रम में रतलाम पधारे। पूज्य आचार्यदेव रतलाम में शास्त्री नगर से विहार करते हुए शाम को अलकापुरी चौराहे पर पहुंचे, जहां पर अलकापुरी श्री संघ एवं अलकापुरी महिला मंडल ने भव्य अगवानी की।अलकापुरी चौराहे से ढोल नगाड़ों के साथ सकल श्री संघ के साथ सामैया अलकापुरी मुख्य मार्ग से होते हुए संघ के वरिष्ठ प्रहलाद मालवी के निवास स्थान पर पहुंचा जहां अलकापुरी महिला मंडल की श्राविकाओं ने सर पर कलश धारण करते हुए अगवानी की एवं पूज्य गुरुदेव द्वारा पगलिए किए गए। बाद में पूज्य आचार्य देव विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म. सा. सकल श्री संघ के साथ श्रेयांसनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर अलकापुरी पधारे जहां प्रभु के दर्शन, वंदन एवं प्रभु भक्ति की गई। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ हिम्मत गेलड़ा, हंसराज चोपड़ा, दिलीप गेलड़ा, जयंतीलाल जैन, शेतानमल बोहरा, प्रवीण मालवी, प्रहलाद मालवी,अर्पित चंडालिया, अमृत कोठारी, पुखराज चंडालिया, कमलेश भंडारी, आदेश ललवानी, शैलेष बोहरा, अभिषेक कर्णावट, रमेश कोठारी, अशोक भंडारी, विजय सिंगावत, नरेंद्र दरडा, वीरेंद्र चोपड़ा आदि एवं अलकापुरी महिला मंडल की श्राविकाएं लाल चुनरी में बड़ी संख्या में उपस्थित रही एवं धर्म लाभ प्राप्त किया। अंत में पूज्य आचार्य देव ने सभी को वासक्षेप डालकर आशीर्वाद प्रदान किया एवं मांगलिक श्रवण कराई गई। प्रभावना का लाभ प्रहलाद मालवी परिवार द्वारा लिया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ हिम्मत गेलड़ा ने संचालन करते हुए अलकापुरी संघ की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया एवं आभार व्यक्त किया। पूज्य आचार्य भगवंत की रात्रि स्थिरता अलकापुरी उपाश्रय में रही एवं सुबह सैलाना की ओर विहार किया।