

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन की 2 वर्षीय कार्यकाल की कार्य प्रणाली के अनुसार अवार्ड सेरेमनी का आयोजन रतलाम स्थित अतिथि गार्डन बड़बड़ रोड पर संपन्न हुआ उपरोक्त जानकारी देते हुए अवार्ड कमेटी कन्वीनर सौरभ छाजेड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रीतेश गादिया की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 2 वर्ष के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा सचिव मुकेश धोका द्वारा रखा गया कार्यक्रम फेडरेशन से पदाधिकारी के आतिथ्य में हुआ।उन्हीं के द्वारा रीजन पदाधिकारी 24 कमेटी कन्वीनर व मंदसौर मेन महिदपुर मैन को बेस्ट ग्रुप मनीष जैन अशोक झेलावत बेस्ट अध्यक्षसंजय चपरोट ममता जैन बेस्ट सचिव जयंतीलाल डांगी सुभाष बाफना कपिल भंडारी बेस्ट झोन कोऑर्डिनेटर रतलाम ग्रेटर मंदसौर मेन भोपाल मैंन नीमच मैन को बेस्ट संगिनी तथा धार्मिक सामाजिक पारिवारिक स्वास्थसेवा जीवदया जैसे कई गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने पर 115 अलग अलग अवार्ड से सम्मानित किये गए । कार्यक्रम का आयोजन जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ के अध्यक्ष वैभव रांका सचिव सौरभ मूणत संयोजक विनीत पीपाड़ा आदि के संयोजन मे हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंकित जैन सौरभ नाहर ने किया फेडरेशन पदाधिकारी द्वारा रीजन व ग्रुपों के उल्लेखनीय कार्य को सराहा गया। इस अवसर पर रीजन पदाधिकारी प्रकाश चौरडिया संदीप राका हेमा दलाल राहुल चपड़ोद कमलेश भूपक्या रिंकेश रांका रेखा रातडिया कमलेश कटारिया आदि का सम्मान ग्रुप के राहुल छाजेड़ अभिषेक रांका अभय लोढा यतेन्द्र मेहता गर्वित गोखरू गर्वित रूनवाल अमित गौरैचा अर्पित बोथरा नवदीप मूणत गौरव गादिया हर्ष जैन अर्पित मूणत विकास काकड़ीवाल रितेश छाजेड़ वीरेंद्र कटारिया अर्पित पाटनी निलेश पावेचा मयंक भटेवरा स्वीना गादिया निकिता रांका निधि छाजेड़ श्वेता नाहर शिल्पा मूणत आदि ने किया।