आंचलिक पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित, संभाग व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की हुई घोषणा

रतलाम । आंचलिक पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम जिले के जावरा की एक निजी होटल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक के मुख्य आतिथ्य, संभाग महामंत्री अभय सुराणा के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का उपस्थित सदस्यों ने पुष्पहार से अभिनन्दन किया गया।अतिथि उद्बोधन में संभाग अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि पत्रकारों के लिए संगठन हर समय हर पल खड़ा हैं पत्रकार साथियों को कभी भी किसी भी तरह की मुसिबत, कठिनाई में आवश्यकता पढ़ें हम तैयार हैं। इसके साथ ही आपने पत्रकारों से अनुरोध किया कि हमें अपनी लाइन को लंबी करना है किसी की लाइन को मिटाने का प्रयास न करें बड़ों का सम्मान तथा छोटो को प्यार हमेशा देने का ध्यान रखें। संगठित होकर कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक ने पत्रकारों को आंचलिक पत्रकार संघ के गठन से लेकर अभी तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकारों का बीमा कराया जाएगा और उन्हें मुख्यमंत्री कोष से जरुरत पड़ने पर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार सुजान कोचट्टा ने अपने वक्तव्य में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के हल करने आगे आना होगा। जावरा प्रेस क्लब भवन नहीं होने के लिए उन्होंने सभी पत्रकार संगठनों के साथियों को एकजुट होकर आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें जेडी बैरागी को यह दायित्व दिया गया पूर्व अध्यक्ष अफसर खान ने अपना दायित्व इन्हें सोपा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारी से रायशुमारी कर शीघ्र ही ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति!
अभय सुराणा, संजय चौधरी, रमेश सोनी, यूसुफ अली बोहरा, नाहरु मोहम्मद, प्रकाश बारोड़, किशोर विजवा, अभय श्रीमाल, उमेश शर्मा, नागेश्वर प्रजापत, अफसर खान, जितेंद्र दास बैरागी, प्रकाश बारोड़, कांतिलाल गहलोत, प्रकाश प्रजापत, शादिक मोहम्मद, अब्दुल बारी खान, राजकुमार पोरवाल, बंशीलाल पोरवाल, जीवन सिंह डांगी, नाहरू खान कीर्ति वर्रा, दीपक सोनी, आकाश चोपड़ा, नागेश्वर धाकड़, कमलेश प्रजापत, राहुल चोपड़ा, राजमल मुछाल आदि के साथ ही महिदपुर से संभागीय उपाध्यक्ष रमेश गोढ एवं नामली से प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोयल एवं उज्जैन से मनोनीत संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, उन्हेल से कुरैशी जी एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जावरा क्षेत्र के 40 से अधिक पत्रकारों को उनके परिचय पत्र प्रदान किए गए। संचालन उमेश शर्मा तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष जे डी बैरागी ने माना!

Play sound