पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पूर्व अपहृत हुई 03 नाबालिग बालिकाओ को दस्तयाब करने में मिली सफलता

रतलाम । पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा व श्रीमान सीएसपी महोदय रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी हेतु टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 03 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में बडी सफलता पाई गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

1.दिनांक 09.10.2022 को नाबालिक पीड़िता उम्र 16 साल के बाल चिकित्सालय रतलाम से अपहरण की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 626/2022 धारा 363 IPC का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(दस्तयाबी दिनांक 13.02.2025)

02.दिनांक 19.11.2024 को नाबालिक पीड़िता उम्र 17 साल की राजस्व नगर में घर से बिना बताये चली गई थी बालिका के परिजन की रिपोर्ट पर बालिका के अपहरण की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 1304/2024 धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बालिका को भीलवाड़ा राजस्थान से आरोपी सोनू अहिरवार के कब्जे से दस्तयाब किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया (दस्तयाबी दिनांक 12.02.2025)

03.दिनांक 23.01.2025 को नाबालिक पीड़िता उम्र 16 साल की घर से बिना बताये चली गई थी बाल बालिका के परिजन की रिपोर्ट पर बालिका के अपहरण की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बालिका को इंदौर से आरोपी राकेश भाभर के कब्जे से दस्तयाब किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया (दस्तयाबी दिनांक 22.02.2025)

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशनरोड, उनि रंजना डावर, उनि प्रेम सिंह हटिला, प्रआर मुकेश ओसारी, प्रआर राजू अमलीयार, रीडर सैरफुद्दीन रिजवी, प्रआर नरेंद्र चावड़ा, म.आर. महिमा राठौर, आर. राकेश नीनामा की सराहनीय भूमिका रही।