पिंक रोज एंटरटेनमेंट कोलकाता ने शिक्षक सर्पमित्र एवं फिल्म अभिनेता गणेश मालवीय को किया आमंत्रित

रतलाम । बॉलीवुड कैलेंडर 2021 के लिए पिपलोदा नगर के शिक्षक सर्पमित्र एवं फिल्म अभिनेता गणेश मालवीय पिपलोदा को कोलकाता आमंत्रित किया जाएगा । पिंक रोज एंटरटेनमेंट कोलकाता की ऑर्गेनाइजर श्रीमती हिना कौसर जो की मिस एशिया एवं फिल्म एक्ट्रेस है द्वारा बॉलीवुड कैलेंडर 2021 के इनॉग्रेशन एवं भारतवर्ष से चयनित, प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित करने के लिए रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील में रहने वाले, गणेश मालवीय को जनवरी 2021 में कोलकाता आमंत्रित किया गया है । उनके साथ बॉलीवुड के और भी प्रसिद्ध कलाकार टीवी सेलिब्रिटी उपस्थित रहेंगे । यह कैलेंडर शूट प्रतिभावान लोगों को चयनित करना है जो विषम परिस्थितियों में अपनी प्रतिभा को निखारने में अक्षम है, इसलिए पिंक रोज एंटरटेनमेंट कोलकाता की ओर से उन्हें मौका दिया गया और यह बॉलीवुड कैलेंडर 2021 का इवेंट आयोजित किया गया ।

Play sound