जैन पत्रकार संघ के अध्यक्ष दुगड़ एवं डॉ. बाफना का नागदा पहुचने पर स्वागत किया गया

नागदा (अभय सुराणा)। जैन पत्रकार संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक दुग्गड व डॉ. प्रदीप बाफना का नागदा मे राजेश सकलेचा के निवास पर स्वागत किया गया। इस मोके पर अभय चौपडा विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही मुकेश जैन पत्रकार, विभोर चौपडा, निलेश जैन व ब्रजेश बोहरा नागदा आदि उपस्थित रहे। जैन पत्रकार संघ के रजिस्टर्ड होने पर एक बैठक का भी आयोजन रखा गया जिसमे अनेक मुद्दो पर चर्चा की गई एवं भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई।