प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चीफ सेक्रटरी श्री सिंह को म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया

भोपाल (अभय सुराणा)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के चीफ सेक्रटरी श्री इकबाल सिंह बैस को मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया । प्रतिनिधि मंडल मे पूर्व मंत्री एवं कॉंग्रेस के वरिष्ट नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भोपाल विधायक श्री आरिफ मसूद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री निजाम काजी आदि उपस्थित थे ।