बड़ावदा सेवा समिति बड़ावदा के रक्तदाताओं ने 101 यूनिट किया रक्तदान

बड़ावदा सेवा (अभय सुराणा)। जी हां हम बात कर रहे है रक्तयोद्धाओ कि जो न दिन देखते है न रात न बारिश देखते है न कड़ाके की ठंड। बस किसीको भी रक्त की आवश्यकता हो तुरन्त रक्तदान के लिए तैयार हो जाते है। कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंको में रक्त की काफी कमी हो चुकी है। इसी कमी को कुछ हद तक दूर करने का प्रयास किया, बड़ावदा सेवा समिति बड़ावदा व सेदरी के रक्तयोद्धाओ ने ।
रक्तदान शिविर का बड़ावदा व सेदरी में आयोजन किया गया । कुल 101 यूनिट रक्तदान हुवा।. जिसमे महिला शक्ति ने भी आगे आकर उत्साह पूर्वक रक्तदान किया रक्तदान शिविर में रतलाम जिला चिकित्सालय की रक्तकोष की टीम को बुलाया गया । शिविर का प्रारंभ उज्जैन जिला ग्राम भारती अध्यक्ष रामेश्वर जी द्वारा भगवान का पूजन अर्चन कर किया गया ।