जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसो. के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न

रतलाम। जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसो. के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह रतलाम जिले के दवा व्यवसायियों की गरिमामय उपस्थिति में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ लीला जोशी जी एवं डॉ गायत्री तिवारी जी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण – दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की क्रिशा मूणत ने सरस्वती वंदना का गान किया ।  पूर्व अध्यक्ष रजनीश गोयल ने निर्वाचित अध्यक्ष सुशील मूणत का स्वागत कर अध्यक्ष पद‌ का भार सौंपा ।  साथ ही सचिव राजेश कोठारी सह सचिव अतुल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी का भी स्वागत रजनीश गोयल व जिले के दवा व्यवसायियों ने किया पूर्व अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में दवा व्यवसायियों की सेवा कार्यो में आ रही बाधा और उसके निराकरण के लिये किये गये प्रयासो से अवगत कराया। मुख्य अतिथि पद्‌म श्री डॉ. लीला जोशी ने अपने उद्बोधन में कहाँ की मेडिकल व्यवसाय समाज सेवा और मानव सेवा का प्रमुख माध्यम है विषम परिस्थितियों में भी दिन रात अपनी सेवाओं से जिलेभर में दवाइयों की पूर्ति सुगमता से कर रहे है इसके लिए साधुवाद, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. गायत्री तिवारी ने कहा की आमजन के लिए रिटेल, होलसेल व अन्य राज्यों से दवाइयां उपलब्ध कराने का दवा व्यवसायियों में जो एक चेन सिस्टम बना हुआ है वो तारीफे काबिल है इसका परिणाम हम कोरोना काल के समय भी देख चुके हैं की किस सुगमता से त्वरित दवाइयां उपलब्ध कराकर आमजन के जीवन की रक्षा में दवा व्यवसायियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। निर्वाचित अध्यक्ष सुशील मूणत ने वरिष्ठों से मिले मार्गदर्शन व सभी दवा व्यवसायी के सहयोग से हर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो उसके लिए संगठन के सभी साथीयों के सहयोग से किया जायेगा, उन्होंने कहा मैं सदैव साथियों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए दृढ संकल्पित हूँ । 
सचिव राजेश कोठारी ने संगठन द्वारा किये जा रहे मानवीय सेवा के कार्यों से अवगत कराया जिसमें रक्तदान स्वास्थ शिवीर स्वस्थ शिशु प्रतियोगीता दवाईयां खरीदने में असमर्थ बीमारो को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराना आदि इस अवसर पर जिले के वरीष्ठ द‌वा व्यवसायीयों को भी सम्मानीत किया गया । इस अवसर पर राजेन्द्र कोठारी, महेन्द्र कोठारी सुनील भावसार रुपेश देवड़ा, सुनील गांधी, हीरा लालजी लोढा, राजेन्द्र पुरोहित, अशोक बोथरा श्रवण लोढ़ा, चंद्रेश भागवानी, मुन्ना सकलेचा प्रमोद पाण्डे, नवनीत लोढ़ा, दीपक माखरीया, सुरेन्द्र भटेवरा के साथ जिले के 150 से ज्यादा केमिस्ट साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश मूणत ने किया, आभार अभिषक लोढ़ा ने माना ।

Play sound