रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर त्रिपोलिया गेट जगमगाया रंगीन रोशनी से महापौर प्रहलाद पटेल ने बटन दबाकर किया लाईट का शुभारंभ

रतलाम 10 मार्च । महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा शहर विकास हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे है वहीं शहर की प्राचीन धरोहरों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 43 स्थित रतलाम शहर की प्राचीन धरोहर त्रिपोलिया गेट को रात्रि में रोशनी से जगमगाने हेतु लगाई गई फ्लड लाईट का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने बटन दबाकर किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, समाजसेवी संजय अग्रवाल, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा शहर विकास हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे है वहीं शहर की प्राचीन धरोहरों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत आज त्रिपोलिया गेट को रंगीन रोशनी से जगमगाने हेतु 95 हजार की लागत से 30 कलर वाली फ्लड लाईट लगाई गई है जिससे रात्रि में त्रिपोलिया गेट रंगीन रोशनी से जगमगायेगा।
त्रिपोलिया गेट की लाईटों के शुभारंभ अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, मनोहर लाल राजू सोनी, पार्रूद प्रतिनिधि संजय कसेरा, हार्दिक मेहता, जयेस वसावा, वार्ड संयोजक विजय कसेरा के अलावा बाबुलाल कसेरा, चन्द्रप्रकाश कसेरा, प्रवीण कसेरा, गगन दुबे, नन्दकिशोर कसेरा सहित क्षेत्रिय नागरिक, व्यापारी आदि उपस्थित थे।

Play sound