स्वास्थ्य की क्रांति लिए एन वाय सिनेमा महिला मैराथन ‘रन टू एम्पाॅवर’

रतलाम । नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण के लिए इस वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य में एन वाय सिनेमा रतलाम द्वारा ‘रन टू एम्पॉवर’ महिला मैराथन रविवार दिनांक 9 मार्च 2025 प्रातः 7:30 बजे दो बत्ती चौपाटी से NY सिनेमा तक सेकड़ो युवतियों महिलाओं ने सहभागिता कर जन जन में स्वास्थ्य की क्रांति लाने का परिचय दिया ।
भारतीय ऋषि संस्कृति का अनुसरण करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण योग क्रियाओं के साथ राष्ट्रपति से सम्मानित श्रेष्ठ शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री पतंजलि योगपीठ जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा के आतिथ्य में ध्वज लहराकर दौड़ का शंखनाद किया गया।
टॉप 3 विजेताओं में प्रथम दिव्यांशी वर्मा, द्वतीय पलक राठौर, तृतीय स्वाती खैरवाल विजेताओं को पार्षद परमानंद योगी, ABM माल के सुरेश मनसुखानी, सी टैक्स के सुनील त्रिलोक चंदानी, अतिथियों के हाथों मेडल पुरस्कार राशि से सम्मानित कर जुम्बा डांस आनंद उत्सव में धुम मचा दी फ्री हेल्थ चेकअप के साथ स्वल्पाहार ज्यूस का रसवादन कर समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए NY सिनेमा टीम की और से आभार मुख्य संचालक राहुल परमार द्वारा किया गया संचालन असीम पंडया ने किया ।

Play sound