महापौर प्रहलाद पटेल ने बटन दबाकर किया लाईट का शुभारंभ


रतलाम 10 मार्च । रतलाम नगर के सौन्दर्यीकरण हेतु किये जा रहे कार्यो के तहत वार्ड क्रमांक 16 स्थित जैन स्कूल के पीछे वाली सड़क को रोशनी से जगमगाये जाने हेतु नगर निगम व जनसहयोग से लगाई गई बोलार्ड लाईट का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने बटन दबाकर किया।
इस अवसर परभाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि नगर निगम द्वारा रतलाम के चौतरफा विकास हेतु निरंतर विकास कार्य किये जा रहे है वहीं शहर के सौन्दर्यीकरण के भी कार्य किये जा रहे जिसके तहत जैन स्कूल के पीछे वाली सड़क को रोशनी से जगमगाये जाने हेतु नगर निगम व जनसहयोग से लगाई गई बोलार्ड लाईट का शुभारंभ किया गया है। पहले इस क्षेत्र में कचरे के ढ़ेर हुआ करते थे ओर अब यह सड़क पुरी तरह से साफ-स्वच्छ होकर रोशनी से जगमगा रही है। यहां पर रतलाम की ऐतिहासिक धरोहरों की पेंटिग बनाये जाने के साथ ही बच्चों के लिए सेल्फी पांईट भी बनाया गया है।
लाईट शुभारंभ अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, बलराम भट्ट, मंडल महामंत्री नन्दकिशोर पवांर, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।