रतलाम । देश भर में सहकारिता आन्दोलन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही सहकार भारती की जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन कर पूर्व महामंत्री सुनील पोरवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रांतीय संगठन मंत्री राधेश्याम जलक्षत्री ने पिछले दिनों जिला ईकाई के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति कर जिले में संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिये थे। उसी क्रम में श्री पोरवाल ने उपाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र जायसवाल सैलाना, महेश अग्रवाल रतलाम, पीरुलाल पोरवाल जावरा, भंवरसिंह सोलंकी विक्रमगढ़ महासचिव शिवकुमार द्विवेदी जावरा, सचिव पद पर झमक भरगट रतलाम, सुनील बैरागी रतलाम, सुशील कटारिया रावटी, प्रफुल्ल जैन पिपलोदा, कोषाध्यक्ष डा. दिनेश पोरवाल रतलाम, संगठन प्रमुख देवेन्द्र भार्गव जावरा, सह संगठन प्रमुख रवि धम्माणी रतलाम, जिला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र राव करमदी तथा सहसचिव पद पर मनोहर राठौर जावरा, बाबुलाल पाटीदार आम्बा, जगदीश शर्मा रतलाम, आदित्य मंडवारिया रतलाम, कुशाग्र जैन रतलाम बनाए गये।
श्री पोरवाल ने कार्यसमिति में सूर्यनारायण उपाध्याय रतलाम, छोगालाल पाटीदार जड़वासा, प्रेमसिंह डोडिया आलोट, दिपेन्द्र पाटीदार जड़वासा, सोभागमल कोठारी रतलाम, मुकेश गुर्जर सरवन, मोहनलाल धाकड़ कछालिया, तेजकुमार चौधरी सैलाना, मनीष राठौर ताल, बालाराम शर्मा मेलूखेड़ी ताल, लखन देवड़ा बाजना को मनोनीत किया।
प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा एडवाकेट, जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष पत्रकार शरद जोशी, अखिल भारतीय दुग्ध प्रकोष्ठ के सह प्रमुख देवेन्द्र शर्मा जावरा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष मंडवारिया रतलाम को परामर्शदाता मंडल में लिया गया है।