कोचट्टा अध्यक्ष, मेहता सचिव व चपडोद कोषाध्यक्ष बने

जावरा (अभय सुराणा) । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अन्तर्गत पुज्य श्री मन्नालाल मां. सा. अनुयाई ट्रस्ट के चुनाव आज सागर साधना भवन में सर्वानुमति से सम्पन्न हुए।
ट्रस्ट के बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अभय चोपड़ा ने कि। बैठक में सभी ट्रस्टीगण क्रमशः राकेश मेहता,सुजानमल कोचट्टा,राजमल खारिवाल, दीपचंद डांगी, सुशील चपडोद, पारसमल बरडीया,श्रीपाल कोचट्टा, मनोहर लाल चपडोद,अजीत रांका, अशोक झामर आदि उपस्थित थे सभी ने सर्वानुमति के साथ पदाधिकारियों के चुनाव सम्पन्न किये।
जिसमें अध्यक्ष श्रीपाल कोचट्टा, उपाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा,अजीत कुमार रांका, सचिव राकेश कुमार मेहता कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चपडोद सम्पत्ति संरक्षक पारसमल बरडीया, अशोक झामर को बनाया गया। सर्वानुमति से निर्वाचन के पश्चात सभी पदाधिकारियों का मोतियों की माला से स्वागत किया गया। विगत 10 सालों से टल रहे पुज्य मन्नालाल ट्रस्ट के चुनाव सर्वानुमति से होने पर समाज में खुशी का वातावरण बना।
उक्त जानकारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा ने दी।