MP बजट 2025 – जनता को समर्पित सर्वस्पर्शी बजट

रतलामी नमकीन को मिली राष्ट्रीय स्तरीय पहचान

रतलाम। मध्यप्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा वार्षिक बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रूपये का प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं गरीबों को लेकर घोषणाएं की गई एवं अहम बात यह है कि किसी नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई । इस बजट में लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ना, लाड़ली बहना योजना के लिए 18,679 करोड़ का प्रावधान, आगामी 5 वर्षों में उद्योगों को 30,000 करोड़ रूपये का इंसेंटिव एवं खाद्यान्न योजना के लिए 7,132 करोड़, श्रम विभाग के लिए 1,808 करोड़ का प्रावधान किया गया ।
उपरोक्त योजना एवं प्रावधान के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय वर्गों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सम्बन्धी योजनाएं, रोजगार एवंम औद्योगिक विकास के साथ किसान तथा कृषि के उत्थान हेतु योजनाओं का प्रावधान किया गया है ।
रतलाम के लिए उक्त बजट में रतलामी सेव को एक जिला – एक उत्पाद में शामिल किया गया जिससे रतलाम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाएगा, उज्जैन-जावरा मार्ग को फोरलेन बनाकर 8 लेन से जोड़ा जाएगा इसके साथ ही अन्य कई योजनाओं की सौगात इस बजट के द्वारा प्राप्त हुई है ।
हमें पूर्ण यकीन है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा यह बजट मध्यप्रदेश की प्रगति, विकास एवं उन्नति हेतु अहम भूमिका निभाएगा तथा कोई नया टैक्स नहीं लगने एवं उद्योगों को 30 हज़ार करोड़ के इंसेंटिव मिलने से सभी में इस बजट को लेकर हर्ष है, आगे आने वाले समय में मोहन सरकार द्वारा जो बजट पारित हुआ है उससे उद्योगों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा यह बात तय है ।

Play sound