
रतलाम । दिनांक 15.03.25 व 16.03.25 की मध्य रात्रि करीब 01.15 बजे थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में ओसवाल नगर में आदतन अपराधी समीर मार्बल के साथ शराब पीने के बाद शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। फिर समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा अपनी मोटरसाइकिल से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया था। उक्त घटना पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 189/25 धारा 109,296, 3(5) BNS का आरोपी शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जानलेवा हमला करने वाले करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक करने के निर्देश प्रदान किए गए। अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरीया के निर्देशन में घटना के आरोपी गण शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
- रितेश पिता शंभू सिंह मेडा उम्र 18 वर्ष निवासी शांतिनिकेतन स्कूल के सामने ओसवाल नगर
- रोशन पिता सतीश डागर उम्र 18 वर्ष निवासी रेलवे पटरी के पास सुभाष नगर हाल मुकाम भोलेनाथ मंदिर के पास ओसवाल नगर
- शंकर पिता मांगीलाल मेडा उम्र 19 वर्ष निवासी ओसवाल नगर मईडा,
सरहानीय भूमिका
निरी. रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी , उ.नि.देवीलाल पाटीदार, कार्य.सउनि मुरली मकवाना , आर धीरज यादव, आर बिलर सिंह, आर दीपक सिंह, आर अवधेश परमार, आर मकन, मोहसिन सायबर सेल से प्र आर हिम्मत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।