
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चोटाला ने भाजपा पार्टी संगठन के निर्देश पर झाबुआ जिले के खवासा, थांदला, नौगांवा, रायपुरिया, सारंगी तथा पेटलावद मंडल मेें आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाया।
श्री चौटाला ने जनसंघ सेे लगाकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी के इतिहास से अवगत कराते हुए बताया कि देेश में यहीं एक मात्र पार्टी है, जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए आम आदमी की भलाई और उनके जीवन को उन्नत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए है। यही कारण है कि जनता जनार्दन का विश्वास इस पार्टी के प्रति है और युवा कार्यकर्ता भी पार्टी के कार्यक्रमों के कारण ही इस संगठन सेे लगातार जुड़ रहे है।
श्री चौटाला ने प्रशिक्षण केे महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के कार्यक्रमों सेे अवगत करवाने ,सरकार के कार्यकलापों से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पार्टी संंगठन ने मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं केे प्रशिक्षण का कार्यक्रम बनाया है, उसी केे तहत प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहेे है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में भाजपा ही सबसे बड़ा राजनैतिक दल है जिसके 11 करोड़ से अधिक सदस्य है। प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है कि वह समाज के कमजोर और दुर्बल वर्ग के लोगों की चिंता कर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें, साथ ही सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनता व सरकार केे बीच की कड़ी के रुप में कार्य करें।