

रतलाम । श्री विश्वकर्मा जागिड़ ब्राहमण समाज रतलाम ने गुड़ी पड़वा पर्व बड़े हर्षोल्लास से महर्षि अंगिराधाम धर्मशाला रतलाम में ट्रस्टगण ,समाजजन ,युवाओं व माता – बहनों ने मनाया । गुड़ी पड़वा के एक दिन पूर्व रात्रि में गायक प्रसन्न प्रसाई द्वारा भजन संध्या में सामूहिक गरबा नृत्य किया गया व दूसरे दिन गुड़ी पड़वा के अवसर पर श्री विश्वकर्मा जी की आरतीकी गई ।
इस अवसर पर पर श्री विश्वकर्मा कास्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन के प्रदेश युवा मंच अध्यक्ष दिलीप शर्मा रतलाम, जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा एवं सुखेडा मन्दिर ट्रस्ट के श्री बद्रीलाल जी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा द्वारा उदबोधन में कहा कि युवा अगर दाढ़ी रखते है तो उसके साथ- साथ तिलक और चोटी रखने का आग्रह किया व पदाधिकारियों ने समाज को हमेशा एकजुट रहने का भी आग्रह किया गया । कार्यक्रम के अंत में सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे । इस कार्यक्रम को नवयुवक मंडल,समाजजन व युवाओं का सहयोग रहा । आभार जगदीश शर्मा ने माना । यह जानकारी प्रवीण शर्मा ने दी ।