डॉ. अंबेडकर जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

रतलाम। कृतज्ञ राष्ट्र के महान सपूत, पूज्य बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ सुबह 8.30 बजे डॉ. अंबेडकर सर्कल पर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर स्मारक समिति की ओर से मनाया जावेगा।
समिति के जिलाध्यक्ष बी.एल. हरोड़ द्वारा प्रसारित एक बयान में नगर के गणमान्यजनों प्रबुद्ध वर्ग, बाबा साहब के अनुयायियों से अनुरोध किया है कि सुबह 8.30 बजे अंबेडकर सर्कल पर पहुंचकर बाबा साहब के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर पुष्पांजली अर्पित करें।

Play sound