भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्जवलन से जगमगाया अम्बेडकर सर्कल

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया दीप प्रज्जवलन का शुभारंभ

रतलाम 13 अप्रैल । संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को उत्साह एवं उल्लास से मनाई जायेगी। भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर पर प्रातः 10ः00 बजे छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल मे माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया है। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम हुआ, इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दीप जलाकर किया।
श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों मे दीप प्रज्वलन किया गया है। रतलाम मे उनके साथ महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल , पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने भी डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव अशोक धाकड, सहित प्रदेश , जिला, मंडल , मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,एम.आई.सी सदस्य व पार्षदगण सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजनों की जिला टोली प्रभारी जिला महामंत्री संगीता चारेल ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक उपस्थित रहने आव्हान किया है।

Play sound