
जावरा (अभय सुराणा) | जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा स्थानीय जवाहरपथ पर समाजगौरव स्व. कन्हैयालाल जी धारीवाल पटेल साहब, स्व. कमलाबाई धारीवाल, स्व. सरदारमल जी धारीवाल व स्व. कुसुमदेवी धारीवाल की स्मृति में धारीवाल परिवार के सौजन्य से आरो बॉटल प्याऊ का शुभारम्भ त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष अजीत चत्तर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राजेश जी शर्मा जैन सोश्यल ग्रुप्स मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन राहुल जी चपड़ोद के आतिथ्य में किया गया |
इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री संस्थापक अध्यक्ष व JSG अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल,JSG मैत्री अध्यक्ष राजेश पोखरना, पंकज कांठेड, आलोक बरैया,दीपक मेहता, संदीप दसेड़ा, शशांक मेहता,अजय पटवा,आशीष चत्तर,राहुल ओस्तवाल, रितेश भटेवरा, विशाल बरैया,राजीव लुहाड़िया,संजय पटवा, आलोक कांकरिया, लविश ओस्तवाल, शेखर मांडोत, गौरव धोका, आशीष चपड़ोद, राहुल छाजेड उपस्थित थे, संचालन व आभार अर्पल कोचट्टा ने व्यक्त किया |