रतलाम । रतलाम के थाना आलोट के अंतर्गत कलसिया गाँव के पास कॉलर की कार खराब हो गयी है, कॉलर के साथ उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 16-04-2025 को रात्रि 11:16 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल आलोट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक किशन लाल पायलेट पवन बाघेला ने मौके पर पहुँचकर बताया कि उदयपुर से इटारसी जा रहे दंपति की कार कलसिया गाँव के पास खराब हो गयी थी। आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर अजय अग्रवाल जी ने डायल-112/100 पर कॉल कर मदद माँगी थी।
काफी प्रयास के बाद कार के स्टार्ट न होने पर पुलिस जवानों द्वारा एफ आर व्ही वाहन से दंपति को विक्रमगढ़ आलोट रेल्वे स्टेशन पहुँचाया गया जहां से दंपति ट्रेन द्वारा रात्रि में इटारसी के लिए रवाना हुए । अजय अग्रवाल एवं उनकी पत्नी द्वारा देर रात हाईवे पर सहायता के लिए डायल-112/100 पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया गया ।