भगवानी देवी जैन अजमेरा की पुण्य दिवस पर अजमेरा परिवार द्वारा प्रथम अभिषेक, शांतिधारा ओर विशेष पूजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर में किया

झूमरी तिलैया । श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आज बैशाख कृष्ण चौथ दिन गुरुवार के शुभ अवसर पर आज 17 अप्रेल को देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक शांतिधारा का सौभाग्य अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ इसके पश्चात आज अशोक विनोद,सुनील, मुकेश, राज कुमार अजमेरा की मातेश्वरी श्री मति भगवानी देवी अजमेरा के पुण्यतिथि में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का विशेष पूजन अर्चना किया गया । इस अवसर पर विशेष रूप से इनके पुत्र अशोक-मंजू, बिनोद, सुनील, मुकेश, राज कुमार जैन अजमेरा कोडरमा के साथ समाज के सह मंत्री राज छाबड़ा,सुरेश झांझरी, सुशील छाबडा,प्रदीप छाबड़ा ,सुशील पांड्या,मनीष सेठी ,वार्ड पार्षद पिंकी-नवीन जैन पूजन में शामिल हुवे।
इस पूण्य तिथि पर लालगोला से विजय छाबड़ा,राज कुमार छाबड़ा,विमल छाबड़ा,संतोष छाबड़ा,दिल्ली से अरुण-संतोष, दिग्विजय-लहर छाबडा, कोलकोत्ता से ,विभोर-रुचिका सेठी,बैंगलोर से पुनीत-निधि अजमेरा,दिल्ली से सुमित-नेहा, अजमेरा,गुवाहाटी से मनोज-आशा गंगवाल ,बाराबंकी से धीरज-शिम्पी सेठी ,रांची से भाग चंद -पुष्पा अजमेरा,सुमेर-माधुरी अजमेरा, सुरेश-कमोद अजमेरा,हजारीबाग से अजित-किरण जैन, राज कुमार-मंजू अजमेरा,संजय-रश्मि अजमेरा,सिधौली से सुरेश-सरिता जैन और विशेष रूप से अर्हम ओर कथान्स अजमेरा ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर कोडरमा समाज के उप मंत्री नरेन्द्र झांझरी ओर पूर्व मंत्री ललित सेठी ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि श्री मति अजमेरा बहुत ही धार्मिक शांत स्वभाव ओर मिलनसार महिला थी हमेशा जरूरतमंदों की सेवा और दान की भावना उन में रहती थी इनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता है ,इनका परिवार हमेशा समाज ओर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है अपने माता-पिता के द्वारा दिए गए अच्छे संस्कार का उनके बच्चे अनुसरण करते हैं समाज सेवा गौ सेवा में अपना पूर्ण योगदान देते हैं।