
रतलाम। कला, साहित्य, संस्कृति इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में कार्यरत संस्था राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा गत दिवस केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रतलाम आगमन पर सम्मान किया गया।
उक जानकारी देते हुए संस्था के जिला संयोजक नरेन्द्रसिंह डोडिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पॅंवार (गढ़ी भैंसोला) ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (संचार मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ) को मालवा के गौरव, विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य धीरेन्द्रसिंह सरवन, गजेन्द्रसिंह चौहान, संग्रामसिंह राठौर वीरेंद्रसिंह मेजा एवं प्रहलाद चौधरी भी उपस्थित थे।