वर्षीतप आराधकों का बहुमान कार्यक्रम सम्पन्न

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा आयोजित वर्षीतप आराधकों के बहुमान समारोह और चौबीसी का आयोजन बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में हंगमकमाल स्थानक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उन तपस्वियों का सार्वजनिक बहुमान किया गया जिन्होंने वर्षीतप जैसे कठिन और अनुशासित व्रत का पालन करते हुए आत्मशुद्धि और साधना का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।समारोह में जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर के अध्यक्ष सन्दीप चौरड़िया, उपाध्यक्ष निलेश गोधा, सचिव यशवन्त पावेचा, प्रमोद धींग, कोशाध्यक्ष जितेश गेलड़ा, पूर्व अध्यक्ष विनोद लुनिया ,ललित चौरड़िया, अनिल कटारिया, सूर्यसेन जैन ,महेंद्र पोरवाल, चितरंजन लालन,राजेन्द्र,जितेंद्र लुनिया आदि ने तपस्वियों को सम्मानित किया । ग्रुप की श्रीमती रचना चौरड़िया, मधु गोधा,बबिता पावेचा, सरिता धींग, शोभना चपरोत ने वर्षीतप आराधकों के सम्मान में एक शानदार नृत्य प्रस्तुति दी ।
इस वर्ष ग्रुप के 8 आराधकों विजयजी गादिया, श्रीमती विमला गादिया, पंकज और पदमा बरबोटा, श्रीमती सोनू गेलड़ा, श्रीमती सीमा खमेसरा,श्रीमती रेखा खमेसरा श्रीमती मधु छाजेड़ ने वर्षीतप की आराधना पूरी की है । सभी तपस्वियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ओर सभी ने स्तवन का पाठ किया ।