
निम्बाहेड़ा । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक श्री जैन दिवाकर भवन आदर्श कॉलोनी में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी अक्षया तृतीया के पावन पर वर्षीतप पारणा अनुष्ठान का आयोजन आराधिका महासती कुमुदलता आदि ठाणा-4 के सनिध्य होगा। आयोजन में उचित व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों यथा भोजन व्यवस्था समिति, आवास व्यवस्था समिति, पारणा महोत्सव समिति का गठन किया गया। संघ कोषाध्यक्ष कोमल जारौली ने बताया कि वर्षीतप पारणा के लिए नगर के सभी श्रीसंघ एवं नगर के आस पास के सभी श्रीसंघ को आमंत्रित किया जाएगा । कार्यक्रम में संघ के साथ-साथ युवक परिषद महिला मंडल एवं बहु मंडल की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
बैठक में संघ के संरक्षक केसरीमल सिंघवी, विजय कुमार मारू, ज्ञानचंद ढेलावत, डॉ. जे.एम. जैन, पूर्व विधायक अशोक नवलखा उपस्थित थे। बैठक का संचालन संघ के मंत्री गिरीश कुमार श्रीमाल ने किया।