भारत स्काउट गाइड की जल सेवा का शुभारंभ

रतलाम। भारत स्काउट गाइड धौसवास में आज दिनांक 21 अप्रेल 2025 को ग्राम पंचायत धौसवास के सरपंच अनिल पाटीदार ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल पटिदार ने कहा कि भारत स्काउट गाइड के माध्यम से श्रीमती ललिता कदम हमारे गांव में पुनित कार्य कर रही है इसके लिए उनको साधुवाद इस पुनीत कार्य में ग्राम पंचायत पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर गाइडर श्रीमती ललिता कदम ने कहा कि गाइड का यह जल सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा और विभिन्न स्थानों पर जल सेवा की जाएगी इस कार्यक्रम के दोरान ललिता कदम एवं उनकी टीम ने दो घंटे राहगीर को ठंडा जल पिलाया।
कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम धौसवास के विजय पटेल गणेश सेठ भेरूलाल प्रजापत सत्यनारायण सेन मुकेश पाटीदार एवं गाइड की छात्र-छात्राओ जिनमें वैदिका, इस्रत, डाली, अस्मीरा, माधव, नरेन्द्र, रूद्र प्रताप, हर्ष, राज, तुषार, शिवम उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सागर महोदया एवं विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए जल सेवा कार्य की पुरी टीम को शुभकामनाएं दी।