
जावरा (अभय सुराणा) | हमारे लिए खुश रहने के लिए किसी वजह का होना जरूरी नहीं है बस खुश रहने की इच्छा एवं संकल्प का होना जरूरी है उसके लिए हमें हमेशा परोपकारी कार्यों में अपनी सहभागिता करते रहना चहिये आज निश्चित रुप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा इस भीषण गर्मी में जावरा नगर की ह्रदय स्थली घंटाघर चौराहे पर प्याऊ का संचालन कर आमजन को राहत प्रदान करने का कार्य किया हैँ।
उक्त विचार स्व. श्रीमती धनकुंवर बाई संघवी पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कनकमल कांठेड द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जावरा के ह्रदय स्थल घंटाघर चोराहा पर मैत्री शीतल जल मन्दिर के उद्घाटन पर व्यक्त किये।
जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री सचिव शशांक मेहता व प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया की जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा यह द्वितीय प्याऊ संचलित की जा रही हैँ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठजन अभय भंडारी, राकेश मेहता, मनोहरलाल चपडोद, पुखराज पटवा,सुदेश खारीवाल, जेएसजी रीजन चेयरमैन राहुल चपडोद, रीजन पी. आर.ओ.प्रदीप सेठीया उपस्थित थे | स्वागत भाषण मैत्री अध्यक्ष राजेश पोखरना ने देते हुए कहाँ की जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा विगत 15 वर्षों से नगर में विभिन्न सेवा व रचात्मक व धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जाता हैँ उसी के अन्तर्गत इस सत्र में दूसरी प्याऊ का संचालन ग्रुप द्वारा किया जा रहा हैँ यह प्याऊ स्व. धनकुवरबाई संघवी की स्मृति में धनकुवरबाई संघवी परमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित की जाएगी।
इस दोरान जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के संस्थापक अनिल धारीवाल, पूर्वअध्यक्ष गण संदीप रांका, पंकज कांठेड, आशीष पोखरना, सचिव शशांक मेहता, संदीप दसेड़ा, दीपक मेहता, अर्पल कोचट्टा, विपिन चोरडिया, शैलेष श्रीश्रीमाल, तरुण टुकड़िया, अजय पटवा, वैभव ओस्तवाल, योगेश बरैया, संजय पटवा,रितेश चोपडा, संदीप जैन, आयुष पोखरना, हिमांशु मेहता उपस्थित थे ।