मानव जन्म मिला है तो किसी के काम आए,ऐसे कार्य करे जिससे हर चेहरे पर मुस्कान आए

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोश्यल ग्रुप सेंट्रल द्वारा दिनांक 20 अप्रैल रविवार को सामाजिक प्रकल्प के निमित्त स्वर्गीय श्रीमान मदनलालजी नाहर स्वर्गीय श्रीमती संगीताजी नाहर की पुण्य स्मृति में शेखर जी नाहर परिवार द्वारा किरण डेंटल एथेस्टिक एंड हेल्थ सेंटर के सहयोग से विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे दंत, चर्म ओर बच्चो का जनरल हेल्थ चेकअप किया और 158 रोगियो का इलाज कर निशुल्क दवाइया वितरित की गई अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन राहुल चपडोद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यूसुफ कडपा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा थे।
अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष आदर्श दख,स्वास्थ्य समिति सयोंजक अतुल ललवानी,महावीर डाँगी द्वारा किया गया एवम स्वागत उदबोधन में अध्य्क्ष संजय सुराणा ने बताया कि सेंट्रल निरन्तर समाजसेवा के कार्य कर रही है और आगे भी पीड़ित मानव की सेवा के लिए हरसंभव मदद के लिए तैयार है ओर डॉ. सुमित ललवानी, डॉ. कृतिका ललवानी जो सहज रूप से सेवा के लिए ततपर रहते है इस हेतु डॉक्टर दम्पत्ति को धन्यवाद प्रेषित किया।
मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन राहुल चपडोद ने कहा कि जावरा सेंट्रल हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और लगातार समाजसेवा के कार्य कर रही है इस हेतु संस्था की जितनी तारीफ की जाए कम है मध्यप्रदेश रीजन सदैव संस्था के साथ रहेगा ऐसा विश्वास दिया। पूर्व नगरपालिका अध्य्क्ष यूसुफ कडपा ने संस्था के कार्य की सराहना की ओर कहा मानवसेवा करना सबसे बड़ा कार्य है और आप इस हेतु समर्पण भावना से कार्य कर रहे है इसलिए आप बधाई के पात्र है।
नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने संस्था के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की ओर कहा कि आप प्याऊ हो या धार्मिक गतिविधि या स्वास्थ्य शिविर आप हर क्षेत्र में समाजसेवा के साथ एक मिसाल कायम कर रहे है और लोगो को प्रेरित कर रहे है कि दूसरे भी मानवसेवा की ओर अग्रसर हो एवम सेंट्रल सदैव उन्नति करे यह कामना व्यक्त की। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार के श्रीमती इंद्राजी नाहर,श्रीमती मोनिका नाहर, श्रीमती भावना नाहर, विजय नाहर, मनिष नाहर का संस्था द्वारा बहुमान किया गया। डॉ. सुमित ललवानी,डॉक्टर कृतिका ललवानी का भी सेवा हेतु बहुमान किया गया।
इस अवसर पर अनिल चोपड़ा,श्रीपाल ललवानी,अंकित ललवानी,अभय चोपड़ा,विनोद ओस्तवाल,आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन सचिव अमित चत्तर ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश हिंगड़ ने प्रदान की।