डॉ. मोहन यादव को भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा का वल्लभ भवन भोपाल में न्यौता दिया

यात्रा में सर्व समाज की सहभागिता से मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता, सम्मिलित होने का दिया आश्वासन

उज्जैन। गंगा सप्तमी वैशाख शुक्ल को भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस 4 मई 2025 को मनाया जाएगा । भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा एवं कुटुंब रसोई का आयोजन उज्जैन में होगा जिसका आमंत्रण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आयोजन समिति की ओर से वल्लभ भवन दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा में जिस रथ में भगवान सवार हो कर जनता को दर्शन देते है उस रथ का शासकीय पूजन शुरू कराया जाए ।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा एवं कुटुंब रसोई का निरंतर 8 वें वर्ष रविवार 4 मई 2025 को आयोजन किया जाएगा जिसका आमंत्रण प्रदेश के मुखिया डाक्टर मोहन यादव को भोपाल स्थित वल्लभ भवन पहुंच कर दिया गया तथा अनुरोध किया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा का शासकीय पूजन शुरू कराया जाए।

सर्व समाज की सहभागिता से मुख्यमंत्री प्रसन्न …….

आयोजन समिति की ओर से जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराया गया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी की यात्रा में 50 से अधिक समाज प्रमुख व प्रतिनिधियों ने सहभागिता करने के लिए पहल की है तो मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत अच्छा प्रयास ये होना चाहिए क्योंकि भगवान और महापुरुष सभी के होते है । मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आयोजन समिति से अनुरोध किया हे कि कायस्थ समाज जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में सहभागिता करें । मुख्यमंत्री ने भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी मोतीलाल श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव,सहसंयोजक अनुपमा श्रीवास्तव,युवा प्रकोष्ठ इकाई के अध्यक्ष चेतन श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।

Play sound