शासकीय महाविद्यालय बाजना में जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलवाई

रतलाम 23 अप्रैल । मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बाजना में संपर्क कक्षाओं का आयोजन किया गया जिसमे विकासखण्ड समन्वयक श्री निर्मल अमलियार द्वारा समस्त विधार्थियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विद्यार्थियों को अपने प्रायोगिक गाँव मे जल संरक्षण व संवर्धन हेतु अधिक से अधिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया। जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलवाई। उपस्थित विद्यार्थियों को सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता, सर्व अनुमति का सिद्धांत, उद्यमी ओर सामाजिक उद्यमी मे अंतर पर चर्चा की गई।

Play sound