आतंकवाद के खिलाफ़ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Oplus_16908288

रतलाम । रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर तहसीलदार को रतलाम शहर को विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा पहलगाम में हुई आतंकवादी घाटना के विरोध स्वरुप ग्यापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया। जिसमें आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गए। जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादीयो द्वारा निर्दोश लोगों को गोलियां मारकर मारा गया इसके विरोध स्वरूप मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल द्वारा ज्ञापन दिया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। उन्होंने वहां से संपूर्ण मध्य प्रदेश में सभी मुस्लिम संगठनों से आह्वान किया की है कि वह भी अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा ज्ञापन देवे।
इसी तारतम्या में रतलाम में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिम, जिला वक्फ बोर्ड, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला हज कमेटी, और गांधी मेमोरियल स्कूल समिति द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्‍यक्ष एवं अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन सदर इब्राहिम शेरानी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंसूर जमादार, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बब्लू पटेल, जिला हज कमेटी अध्यक्ष फैयाज खान, महात्मा गांधी स्कूल समिति अध्यक्ष प्रो.इमरान हुसैन, नायब सदर महमूद भाई, शेख अज़हरुद्दीन, राशिद आलम, रईस खान, अख्तर हुसैन, इसरार रहमानी, इमरान रहमानी, रशीद खान, जुनैद खान, आसिफ अंसारी, साजिद अंसारी, जहीर खान, जुनैद खान, सरफराज शाह आदि उपस्थित। ज्ञापन का वाचन प्रो इमरान हुसैन द्वारा किया गया और ज्ञापन का विषय इब्राहिम शेरानी द्वारा रखा गया। उक्त जानकारी मुबारिक शैरानी द्वारा दी गई ।

Play sound