श्रीमती कोमल देवी श्रीश्रीमाल के नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगा नया जीवन

रतलाम। सेवा और परोपकार की मिसाल कायम करते हुए .टाटा नगर निवासी स्वर्गीय बसंतीलाल श्रीश्रीमाल की धर्मसहायिका उपासना श्रीजी महाराज की सांसारिक माताजी श्रीमती कोमलदेवी श्रीश्रीमाल के निधन के उपरांत उनके नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न किया गया।यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बना । जिससे दो व्यक्तियों को देखने की नई रोशनी प्राप्त होगी बुधवार- गुरुवार की मध्यरात्रि में श्रीमती कोमलदेवी श्रीश्रीमाल के निधन होने पर डॉ कीर्ति शाह ने उनके पुत्र राजेन्द्र श्रीश्रीमाल और अन्य परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया । स्वीकृति मिलते ही काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी को नेत्रदान के लिए संपर्क किया उन्होंने नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत के साथ मिलकर सक्रियता के साथ तुरंत गीता भवन न्यास के डॉ. जी. एल. ददरवाल को सूचित किया। सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल अपनी टीम के मोहनलाल राठौड़ और भावेश तलाच को लेकर बड़नगर से रतलाम पहुंचे और सफलतापूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी सुशील मीनु माथुर ,शिवम माथुर उपस्थित रहे और पूरे नेत्रदान अभियान में सहयोग दिया। नेत्रम संस्था ने श्रीश्रीमाल परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Play sound