जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दीवार लेखन व जल सरोवर की सफाई

रतलाम 24 अप्रैल । मप्र जनअभियान परिषद् विकासखण्ड जावरा के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू की छात्राओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सराहनीय कार्य किया। छात्राओं ने स्थानीय जल स्रोत (जल सरोवर) की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और आम जनमानस में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व बताया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जल स्रोतों की स्वच्छता व संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Play sound