
रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के निवृतमान अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने रतलाम में जैन सोशल ग्रुप एलिट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पधारे उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा का मप्र रीजन की ओर से सम्मान किया एवं एक पत्र भेंट कर निवेदन किया कि साधु भगवंत के विहार के समय हो रही घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाई जाए एवं उनकी साधुचर्या में भी कोई समस्या ना आए ऐसी व्यवस्था शासन की ओर से की जाए इसका आग्रह किया साथ ही देश में पहलगाम में हुई घटना की निंदा करते हुए अपनी बात रखी।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा जी का सम्मान दुपट्टा व स्थापनजी भेट कर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, इंदौर के पूर्व विधायक गोपी कृष्णा नेमा, महापौर प्रहलाद पटेल, ललित कोठारी, विकास कोठारी के आतिथ्य मे अमृत गार्डन पर रीजन के प्रितेश गादिया, जयंतीलाल डांगी, प्रफुल्ल लौढा, मयंक भटेवरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एलीट ग्रुप के सिद्धार्थ डांगी, पुनीत चोरडिया, पुनीत गादिया, प्रक्षाल सेठ, दीपक नाहर, दीपक चोपड़ा, प्रतीक गांधी, मोहिल चोपड़ा, मोहित खिमेसरा, अर्पित जैन, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, राहुल छाजेड़, सुशील गोरेचा, संजय चोरड़िया, संदेश चोरड़िया आदि उपस्थित थे। सोपे गए निवेदन पत्र पर समस्त ग्रुपों के अध्यक्ष अजय सिसोदिया, संदीप चौरडिया, सचिन छाजेड़, राहुल छाजेड़, राहुल नवलखा, रितेश मांडोत, राहुल जैन, पुनीत चोरड़िया, आदि ने भी मांग रखी।