साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा अक्षय तृतीया पर भव्य पारणा महोत्सव

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी मसा उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि मसा की असीम अनुकंपा से 61 वर्षितप तपस्वियो की तपस्या निरंतर गतिमान है जिनका पारणा अक्षय तृतीया पर होना है।
साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा यह परिणाम महोत्सव का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल बुधवार को जैन स्कूल सागौद रोड़ पर होना है जिसमें रतलाम श्री संघ के अतिरिक्त मालवांचल वी मध्य प्रदेश के कई शहरों व गांव से तपस्वी पधारेंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह महोत्सव दिनांक 29 अप्रैल को शाम को छोटू भाई की बगीची पर भजन संध्या के साथ प्रारंभ होगा एवं दिनांक 30 अप्रैल को शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी मसा, श्री रोहीत मुनि जी मसा, श्री अटल मुनि जी मसा, श्री उदित मुनि जी मसा, श्री ब्रह्म ऋषि जी मसा, शकुंतलाश्री जी मसा, श्री प्रीति सुधा जी मसा, श्री दिव्यदर्शना श्री जी मसा, आज ठाणा के प्रातः 8.30 बजे से संभावित प्रवचन पश्चात तपस्वी अभिनंदन व पारने का कार्यक्रम किया जाएगा ।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष श्री कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया, कार्यक्रम संयोजक मदनलाल कटारिया, हिम्मत कोठारी, चंदन पिरोदिया, सुदर्शन पिरोदिया, कपूर कोठारी, बाबूलाल सेठिया, ललित कोठारी, अतुल बाफना, विनोद मेहता, निर्मल लूनिया, विकास छाजेड़, प्रकाश नांदेचा, सुमित कटारिया, निर्मल मूणत, सुशील गोरेचा, प्रकाश कोठारी, सुनील कोठारी, राजेश सियार, रमेश कटारिया, संजय कोठारी, दशरथ बाफना, मणिलाल घोटा, रवि कटारिया, श्रेणिक मांडोत एवं संघ की समस्त इकाइयों ने समाज जन से आवाहन किया कि इस कार्यक्रम में पधार कर धार्मिक लाभ ले।