समस्त पेंशनर्स संगठन संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन का शंखनाद करें

  • मुख्यमंत्री पेंशनरों को भी 5 प्रतिशत डीआर कर्मचारियों की भांति स्वीकृत करें
  • प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स का 21 वां वार्षिक मैत्रीय सम्मेलन व साधारण सभा संपन्न

रतलाम। एक समय में प्रदेश शासन के विकास के मजबूत पहिये थे राज्य पेंशनर्स, आज सरकार हमारे हक व अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। हमारा पेंशनर्स संगठन जिला प्रदेश के 50 जिलों व समस्त तहसील की स्थानीय इकाईयों में विस्तृत रुप से स्थानीय इकाईयों में विस्तृत रुप से सक्रिय है। सरकार से याचना अनुनय विनय बहुत हो गया। अब हमें समस्त पेंशनर्स संगठन प्रदेश स्तर पर एक होकर आंदोलन राजधानी भोपाल में करना होगा।
यह बात प्रोग्र्रेसिव एसोसिएशन म.प्र. रतलाम के 21 वां वार्षिक पेंशनर्स जिला सम्मेलन व साधारण सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन के प्रांतीय सचिव एम.एल. दुर्गेश्वर ने कहीं। प्रारंभ में 21 वें पेंशनर्स सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रांतीय सचिव एम.एल. दुर्गेश्वर, विशेष अतिथि मनमोहन जोशी संभागीय सचिव इंदौर, डॉ. गीता दुबे संरक्षक महिला पेंशनर्स प्रकोष्ठ, ओम दुबे संभागीय अध्यक्ष उज्जैन, जगमोहन राठौड़ अध्यक्ष थांदला, एम.एल. रावल अध्यक्ष पेटलावद, श्रीमती गीता राठौर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, एस.के. छाजेड़ उपाध्यक्ष पेंशनर्स समाज रतलाम, एल.के. दिवेदी अध्यक्ष म.प्र. पुलिस पेंशनर्स रतलाम, एम.एल. भïट्ट कार्यकारी अध्यक्ष रतलाम द्वारा संगठन का प्रतिक झंडा फहराकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम जोरदार नारों के साथ प्रारंभ किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत आशा श्रीवास्तव व क्षमा परिहार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने स्वागत उदबोधन दिया। इसी क्रम में अतिथियों का सम्मान शाल मोतियों की माला व प्रतिक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
वार्षिक साधारण सभा सम्मेलन में वर्ष 2024 का आय व्यय पत्रक विवरण, लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार बेनावत ने प्रस्तुत किया। पेंशनर्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि मनमोहन जोशी ने कहा कि संघर्ष के अलावा कोई चारा नहीं है। हमें एक मंच पर आना होगा अब मात्र शक्ति संगठन भी अग्र्रिम पंक्ति में हमारे साथ है। डॉ. गीता दुबे ने कहा कि पेंशनर्स समाज की धरोहर है संरक्षक है अनुभव का बहुत बड़ा खजाना है। सरकार हमें उपेक्षित करती जा रही है ये शर्मनाक है। हम अपने हक के लिए लड़ेंगे बड़ेंगे पीछे नहीं हटेंगे। संभागीय अध्यक्ष ओम दुबे, जगमोहन राठौड़, एन.एल. रावल, एस.के. छाजेड़ ने भी यह विचार रखे कि अब धैर्य, संतोष, विनय का बांध टूट चुका है हमें एकजूट होकर संयुक्त साझा संघर्ष आंदोलन का शंखनाद प्रांतीय स्तर पर करना होगा।
अध्यक्षीय उदबोधन में कीर्तिकुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पेंशनर्सों व पेंशनरों परिवार का आर्थिक शोषण कर रही है। पेंशनर्स विरोधी नीति अपनाकर पेंशनर्स के साथ तुषाराघात कर रही है। हम संयुक्त आंदोलन के लिए तैयार रहें। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए देय दिनांक से देने की घोषणा की है। पेंशनरों को भी डीआर देने की स्वीकृति शीघ्र देंवे व पेंशनरों के साथ छलावा नहीं करें।
इस अवसर पर 75 वर्ष आयु पूर्ण 11 पेंशनर्स सदस्य तथा 90 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके एक पेंशनर्स का आयुष सम्मान प्रति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन में जोश उमंग उत्साह और एकता के लिए दुर्गेश सुरोलिया व जयवंत गुप्ते ने हम होंगे कामयाब जन गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सुरोलिया द्वारा व आभार श्यामसुंदर भाटी ने किया। पश्चात पहलगाव में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर हुए नरसंहार में मृतको को दो मिनिट का मौन रखकर उपस्थित पेंशनरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।