निम्बाहेडा में अनुष्ठान आराधिका डॉ. कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा-4 के सानिध्य में होगा अक्षय तृतीया महोत्सव व अनुष्ठान

जावरा (निप्र)। आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा व अ.भा.जैन दिवाकर विचार मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि श्रमण संघीय अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुदलता जी आदि ठाणा चार की निश्रा में 30 अप्रेल को महावर्षि तप के सामूहिक पारणे व 1 मई को भव्य अनुष्ठान का महा आयोजन जैन दिवाकर भवन आदर्श कालोनी निम्बाहेडा राजस्थान में होगा। निम्बाहेडा श्रीसध के अध्यक्ष विजय मारू व कमलेश ढेलावत ने बताया कि महासती डॉ कुमुदलता जी ठाणा चार आज 29 अप्रैल को मंगलवार को प्रातः 8.बजे नीमच रोड से विहार कर आपका मंगल प्रवेश निम्बाहेड़ा में आदर्श कॉलोनी स्थित श्री जैन दिवाकर भवन में हुआ । जहां संघ एकता के अग्रदूत पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा.एवं मालव सिंहनी महासाध्वी श्रीकमलावती जी म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका, ज्योतिष चन्द्रिका साध्वी श्री डॉ.कुमुदलता जी म.सा., आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा में तीन दिवसीय अक्षय तृतीया वर्षीतप पारणा महोत्सव कार्यक्रम श्रींसंघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रसंग पर साध्वी श्री डॉ. महाप्रज्ञा जी म.सा., साध्वी श्री डॉ. पदमकीर्ति जी म.सा. एवं साध्वी श्री राजकीर्ति जी म.सा. के वर्षीतप आराधना एवं सभी वर्षीतप आराधकों के बहुमान एवं पारणा कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष विजय कुमार मारू ने जानकारी देते हुए मुख्य दिवस 30 अप्रैल को प्रातः 8.45 बजे से मंगल प्रवचन, वर्षीतप आराधकों का बहुमान एवं पारणा कार्यक्रम आयोजित होगा तथा तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतिम दिवस 1 मई, बुधवार को प्रातः 8.30 बजे से अनुष्ठान व जाप का कार्यक्रम रहेगा। युवक परिषद अध्यक्ष अर्पित सिंघवी ने बताया कि म.सा. का 12 वर्ष के बाद मेवाड़ की धरती पर पधारना हो रहा है, जिसके निमित तीन दिवसीय कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा में धर्म की गंगा बहेगी, जिसमें संघ के साथ-साथ महिला मंडल, बहु मंडल एवं युवक परिषद की पूर्ण सहभागिता रहेगी।
महिला मंडल एवं बहू मंडल की केसरदेवी ढेलावत व संगीता लूणावत ने बताया कि तीनो म.सा. के वर्षीतप के निमित 29 अप्रैल, मंगलवार को रात्रि में श्री जैन दिवाकर भवन में मंगल चौबीसी का आयोजन भी होगा। सभी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील कोचट्टा, सुराणा मारू व अर्पित सिंधवी ने की।