लाड़ली लक्ष्मी योजना उत्सव आज मनाया जायेगा अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में

रतलाम 1 मई। शासन निर्देशानुसार लाड़ली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत लाड़ली लक्ष्मी दिवस आज 2 मई 2025 षुक्रवार को प्रातः 11 बजे अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधिगण, लाड़ली बालिका एवं उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य लाड़ली बालिकाऐं उपस्थित रहेंगी।
आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन, दीप प्रजज्वलन, स्कूल व महाविद्यालय में प्रवेशित लाड़ली बालिका द्वारा उद्बोधन, अपराजिता अन्तर्गत मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान, लाड़ली बालिका को आश्वासन प्रमाण-पत्र का वितरण, लाड़ली लक्ष्मी क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा क्लब की गतिविधियों के संबंध में अनुभव साझा, लाड़ली बालिकाओं द्वारा प्रतिभा का प्रदर्शन (संगीत, नृत्य, अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आदि), सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाड़ली बालिकाओं द्वारा प्रस्तुति व ‘‘एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम’’ से लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं लाड़ली बालिकाओं द्वारा रोपित किया जायेगा।

Play sound