बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ समारोह आयोजित कर ऑनलाइन सर्टिफिकेट अपलोड किए गए

रतलाम 01 मई 2025। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिंहा के मार्गदर्शन और हब नोडल अधिकारी सुश्री अंकिता पंडिया के नेतृत्व में महिला बाल विकास की टीम द्वारा एक ओर बाल विवाह रोकथान की शपथ ली जाकर और आमजन को दिलवाकर आमजन के सर्टिफिकेट अपलोड कराए गए।
कलेक्टर श्री राजेश बाथम के नेतृत्व में जिले मे बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला सतत भ्रमण कर निगरानी रखे हुए एवं आम नागरिकों की सूचना पर भी तत्काल कार्यवाही की जा रही है।
30 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। आयोजन के दौरान जिले के परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजर्स, वनस्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासकों और हब लिपिक श्रीमती यशोदा कुंवर राजावत की मुख्य भूमिका रही ।

Play sound