भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस……

  • सर्व समाज ने की पहल भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा हो सफल
  • पहली बार कोई समाज राष्ट्र एकता का देगा संदेश,
  • राम और भारत माता का भी चलेगा रथ, धर्म ध्वजा लहराएगी

उज्जैन। राष्ट्र को मजबूत करने को समाज में बढ़ रही नफरतों को कम करने के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा में एक अनूठा संदेश दिया जाएगा । अभी तक हम देखते आए हैं कि जब भी किसी भगवान का चल समारोह या शोभा यात्रा निकलती है तो उसमें एक विशेष जाति ही दिखाई देती है । विभिन्न समाज के लोगों की सहभागिता कम ही देखने को मिलती है । आयोजन करने वाली समाज जातिगत वर्चस्व दिखाने की बजाय राष्ट्र और समाज को जोड़ने प्रयास करे इसी उद्देश्य उज्जैन कायस्थ समाज ने समस्त जीवों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस वैशाख शुक्ल गंगा सप्तमी पर एक अनूठा प्रयास किया जिसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सर्व समाज को जोड़ा गया है। कल रविवार 4 मई को शाम 5 बजे ग्रांड होटल फ्रीगंज से भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा निकलेगी । जिसमें सर्व समाज की भागीदारी का आव्हान किया है ।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा कल शाम 5 बजे ग्रांड होटल फ्रीगंज से निकल कर चामुंडा माता मंदिर चौराहा , देवास गेट ,मालीपूरा, दौलतगंज , नई सड़क, कंठाल , सती गेट, गोपाल मंदिर से ढाबा रोड होते हुए दानी गेट छोटे पुल स्थित श्री चित्रगुप्त घाट पर जाकर समाप्त होगी । यहां पर गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा एवं चित्रगुप्त भगवान की महाआरती कर सर्व समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा व कुटुंब रसोई का आयोजन भी होगा ।

सर्व समाज ने की अपील मजबूत बने राष्ट्र हमारा …..

हमने अपने भगवान और महापुरुषों को जातियों बांटने के कारण हमारा समाज और देश विघटन की ओर बढ़ता जा रहा है इससे नफ़रते बढ़ती जा रही है । समरसता बनाना होगी इसके लिए समाजसेवी प्रकाश चित्तौड़ा, मोतीलाल श्रीवास्तव, अनिल सिंह चंदेल,अरविंद जैन , इकबाल सिंह गांधी , सुरेंद्र चतुर्वेदी, ओम सारवान, गोपाल बागरवाल आदि की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा को सफल बनाने के लिए जाति ब्राह्मण समाज , राजपूत समाज, माली समाज ,अग्रवाल समाज ,खत्री समाज जयसवाल समाज नई सेन समाज माझी समाज तेली समाज धोबी समाज , पोरवाल समाज,, विश्वकर्मा पांचाल समाज ,बलाई महासभा , रविदास समाज, कुमावत समाज , दर्जी समाज ,खाती पटेल समाज, जाट समाज , सिक्ख समाज , महाराष्ट्रीयन समाज , सोनी समाज , संत सत्कार समिति, वैश्य फेडरेशन, हिंदू शौर्य जागरण, सेंट्रल बैंक सेवानिवृत्ति संगठन , गुजराती समाज ,बैरवा समाज ,खटीक समाज ,तंबोली समाज ,केवट समाज , लोहार समाज ,वैष्णव बैरागी समाज, बागरी समाज, तेली समाज आदि के प्रतिनिधियों अध्यक्षों से अपील की है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एक जुट होकर कर्मों के रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा को सफल बनाए ।

Play sound